भक्ति और संस्कृति
गुजरात दर्शन यात्रा
द्वारका, सोमनाथ और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी





भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका से लेकर प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ तक, हमारे साथ गुजरात की इस पावन यात्रा पर चलें। यह यात्रा आपको भारत के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा अनुभव कराएगी।
8 दिवसीय गुजरात दर्शन - हरियाली अमावस्या विशेष
11 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली यह विशेष 8 दिवसीय गुजरात यात्रा हरियाली अमावस्या और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों के लिए एकदम सही है। यात्रा की शुरुआत माँ त्रिपुरा सुंदरी और पावागढ़ कालका माता के दर्शन से होती है। इसके बाद विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' और सारंगपुर बालाजी के दर्शन कराए जाते हैं। आध्यात्मिक शांति के लिए गिरनारजी, प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ, द्वारकाधीश, भेंट द्वारका, और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं। वापसी में बड़ा अम्बाजी और भगवान रणछोड़जी (डाकोरजी) के 52 कुण्ड के दर्शन के साथ यात्रा संपन्न होती है।
मुख्य दर्शन स्थल
पैकेज में शामिल
- लक्ज़री AC स्लीपर बस (वॉशरूम सहित)
- प्रतिदिन दो समय शुद्ध सात्विक भोजन
- होटल/धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था
- चाय, कॉफ़ी एवं अनुभवी गाइड सेवा
